कभी सोचा है कि खेती से करोड़पति कैसे बना जा सकता है? Guest In The Newsroom में हमने बात की भारत के तीन ऐसे ही पद्मश्री से सम्मानित किसानों से, जिनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. पहले हैं कलीम उल्लाह खान. 'मैंगो मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर, एक ही पेड़ पर 300 से ज्यादा आम की किस्में उगाने वाले किसान. दूसरे हैं राम सरन वर्मा. हाईटेक खेती, टिशू कल्चर और केले की खेती से करोड़ों का टर्नओवर खड़ा करने वाले किसान. तीसरे हैं 'एप्पल मैन ऑफ इंडिया' हरिमन शर्मा. गर्म इलाकों में सेब उगाकर इंडिया में एग्रीकल्चर की सोच को बदल देने वाले इनोवेटर. इन किसानों की कहानी एक ब्लूप्रिंट है कि खेती, बिजनेस कैसे बन सकती है. ये सिर्फ घाटे का सौदा नहीं, इसे करोड़ों कमाए जा सकते हैं.
Full Interview:
https://www.thelallantop.com/lallankhas/video/guest-in-the-newsroom-lallantop-kaleem-ullah-khan-ram-saran-verma-hariman-sharma