Frontpage Monitor
Análisis por Canal
📊 Analizando: The Lallantop
👥
Followers Actuales
417,831
-4,667 (30 días)
📊
Mensajes Totales
1,301
+10 últimas 24h
⏱️
Delay Promedio
842.2 min
8.9% < 1h
🔥
Top Reacciones
179
Promedio: 10.2

📈 Evolución de Followers (30 días)

💬 Evolución de Reacciones (30 días)

⏱️ Análisis de Delay de Scraping (últimos 7 días)

🟢 Menos de 1 hora
8.9%
🟡 Entre 1-5 horas
20.0%
🔴 Más de 5 horas
71.1%
Delay Promedio
842.2 min
Delay Mínimo
3.1 min
Delay Máximo
2,314 min
⚠️ Mejorable

🔥 Top 10 Contenidos con Más Interacciones

🕐 Hace 6 días
Media
US-इजरायल-ईरान जंग को 16 दिन हो गए हैं. IRGC की चेतावनी के बाद 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' इलाके में समुद्री ट्रैफिक ठप पड़ गया है. जिन देशों तक इस इलाके से कच्चा तेल और LPG की सप्लाई होती है, वहां तेल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे हालात में अमेरिका पर होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने का दबाव बढ़ रहा है. इसी बीच डॉनल्ड ट्रंप ने दावा भी किया था कि वो जल्द ही इसे खुलवा लेंगे. लेकिन अब वो चीन, फ्रांस, जापान जैसे देशों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, UK और जैसे अन्य देश, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से प्रभावित हैं, वो देश इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजेंगे, ताकि स्ट्रेट ऑप होर्मुज को ईरान से कोई खतरा न रहे. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/news/post/us-president-trump-says-us-army-will-secure-strait-of-hormuz-very-soon
🕐 Hace 7 días
Media
ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खुली धमकी दी है. IRGC ने कहा है कि ईरान नेतन्याहू को ढूंढ कर मारने की अपनी कोशिश जारी रखेगा. ये धमकी ऐसे समय में आई है जब नेतन्याहू की मौत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ईरानी हमले में नेतन्याहू की मौत हो चुकी है. ईरान का दावा है कि नेतन्याहू पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं. उनका आखिरी X पोस्ट भी AI-जनरेटेड है. इस बीच IRGC ने कहा है कि अगर बच्चों का हत्यारा (नेतन्याहू) अभी भी जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार गिराएंगे. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/news/post/irgc-warns-israel-pm-netanyahu-that-they-will-hunt-him-down-if-he-is-alive
🕐 Hace 2 días
Media
दुनिया के टॉप-10 खुशहाल देशों की लिस्ट जारी हो गई है. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड को पहला स्थान मिला है. इस सूची में आइसलैंड दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर है. टॉप-10 की सूची में स्वीडन, नॉर्वे और नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देश हैं. World Happiness Report में भारत को 116वां जबकि पाकिस्तान को 104वां स्थान मिला है. [World Happiness Report]
🕐 Hace 2 días
Media
अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने बताया है कि ईरान के खिलाफ जंग में अब तक अमेरिका के 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट तबाह हो चुके हैं. कब, कैसे और कहां? ये सब भी बताया है. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/news/post/america-16-aircraft-down-damage-reaper-drones-amid-iran-conflict-bloomberg-claims
🕐 Hace 13 h
Media
🕐 Hace 7 días
Media
निजी संपत्ति पर बनी एक मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर एक याचिका दायर की गई थी. यूपी के बदायूं जिले के याचिकाकर्ता अलीशेर ने मांग की थी कि उनके परिवार और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों को उनकी निजी जमीन पर बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने से न रोका जाए. जिस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि एक निजी परिसर में बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने पर कोई कानूनी रोक नहीं है. कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी प्रार्थनाओं में दखलअंदाजी न करें. कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर सार्वजनिक संपत्ति पर कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति बनती है, तो पुलिस कानून के मुताबिक जरूरी एक्शन ले सकती है. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/india/post/allahabad-high-court-to-up-officers-dont-stop-people-from-namaz-in-budaun-mosque
🕐 Hace 13 h
Media
🕐 Hace 7 días
Media
ईरान के खार्ग द्वीप पर अमेरिकी बमबारी के कुछ घंटो बाद ही IRGC ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और कुवैत में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. IRGC ने बताया कि उसने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4' का 49वां राउंड शुरू कर दिया है, जिसके तहत ये हमले किए गए. ईरान ने UAE के निवासियों को देश के 3 बड़े बंदरगाहों और उसके आस-पास के इलाकों को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी है. ईरान ने आरोप लगाया कि खार्ग द्वीप पर हुआ अमेरिकी हमला UAE के इलाके से किया गया था. ईरान के इस आरोप को यूएई ने बेबुनियाद बताया है. ईरान की खतम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने लोगों से दुबई में जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी में खलीफा बंदरगाह और फुजैराह बंदरगाह से दूर हटने को कहा है. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/news/post/iran-attacks-on-us-military-base-in-uae-bahrain-kuwait-after-kharg-island-evacuate-dubai-port
🕐 Hace 6 días
Media
चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है. आयोग के मुताबिक असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे. वहीं तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. लेकिन पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा. यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 5 राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी. असम - 9 अप्रैल 2026 केरल - 9 अप्रैल 2026 पुडुचेरी - 9 अप्रैल 2026 तमिलनाडु - 23 अप्रैल 2026 पश्चिम बंगाल - 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 मतगणना - 4 मई 2026 पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/india/post/west-bengal-tamilnadu-kerala-assam-puducherry-election-dates-declared-by-eci
🕐 Hace 2 días
Media
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है. शुक्रवार, 20 मार्च को रुपया 93.40 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. इससे पहले 18 मार्च को रुपया 92.63 के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था. पूरी खबर: https://www.thelallantop.com/business/post/rupee-low-against-us-dollar-past-rs-93-mark-hits-all-time-low